फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्थान से होगा देश का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बेहतर उत्पादन के लिए जिले के 35 किसानों को डीएम ने अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। साथ ही उन्हें और बेहतर पैदावार कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की सलाह दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि विकास का रास्ता गांव से होकर निकलता है। किसान खुशहाल होगा तो हमारा समाज भी खुशहाल होगा। किसानों के उत्थान से जुड़े अधिकारी किसानों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाएं समय से उपलब्ध कराएं। सब्जी, बागवानी, ड्रैगन फल एवं मशरूम की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित करें, ताकि वह खेती में बेहतर उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सके।
अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने कहा कि किसान की उन्नति एवं उत्थान के लिए सरकार की ओर से तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसान सरकार की योजनाओं से जुड़ें और लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों को दलहन और तिलहन की खेती कर अपनी आर्थिक स्थित मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि कमल कटियार ने कहा कि सारी अर्थ व्यवस्था किसानों की वजह से ही चल रही है। किसानों पर ही देश के लोगों को भोजन देने का जिम्मेदारी है। इसलिए वह सम्मान के पात्र है। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, अपना सेवा केन्द्र, ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज, जय गंगा वर्मी शक्ति कंपोस्ट, किर्लोस्कर इंजन आयल सहित विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये थे।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की ओर से अनुदानित ट्रैक्टर की चाभी किसानों को प्रदान की। वहीं डीएम ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टाल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर वर्मा, एलडीएम अनल कुमार, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, महेंद्र प्रताप सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें