फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टंकियों का निर्माण अधूरा, ग्रामीण परेशान

Wed, 25 Feb 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टंकी का निर्माण करवा रही है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी टंकी निर्माण के साथ-साथ पाइप बिछाया जाना है और ग्रामीणों के घर में नल की टोंटी लगानी है। जिम्मेदारों की लापरवाही से काम अधूरा पड़ा हुआ है। हाल यह है कि कहीं तीन तो कहीं चार साल से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। कुछ स्थानों पर तो कई महीनें से काम ही बंद पड़ा है। इससे ग्रामीणों में हर घर नल पहुंचने की उनकी आस अब टूटने लगी है।
विज्ञापन


सीन- 01, मोहम्मदपुर राजा
तीन साल बाद भी टंकी बांस-बल्ली के हवाले

ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर राजा में तीन साल पहले पानी की टंका का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आज भी टंकी का कार्य अधूरा है। हाल यह है कि अभी भी निर्माण के लिए बांस-बल्ली लगी हुई है। वहीं, पाइप बिछाने व लोगों के घरों को नल से जोड़ने का कार्य भी अटका पड़ा है। गांव निवासी बड़कऊ तिवारी ने बताया कि तीन साल बीत गए पानी नहीं मिला जबकि दो साल के अंदर पानी मिलने की बात कही गई थी। अब तो उम्मीद ही टूटने लगी है।



सीन- 02, सोनरई
टंकी निर्माण पूरा लेकिन संचालन नहीं
ग्राम पंचायत सोनरई में पानी टंकी का निर्माण हो चुका है लेकिन महीनों बीतने के बाद भी संचालन नहीं शुरू हो सका है। गांव निवासी हरिओम मिश्रा ने बताया की जलजीवन मिशन योजना में लापरवाही की जा रही है। यही कारण है कि टंकी निर्माण के बाद भी संचालन नहीं शुरू हो सका है। जिम्मेदारों को शायद डर है कि कहीं मानक विहीन पाइप फट न जाए और भ्रष्टाचार उजागर न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माणाधीन पानी की टंकियों की जांच करवाई जाएगी। जांच में अगर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीयूष जायसवाल, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें