फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया का निर्माण अधूरा, पानी से आवागमन बनी मजबूरी

विज्ञापन
शाहपुर गांव में अधूरी पड़ी पुलिया। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र के केशवापुर सहित आसपास के ग्रामीण आज भी पानी से होकर आ जा रहे हैं। इसका कारण मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया जाना है। वहीं वाहन चालकों को आवागमन के लिए दस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं, और न ही संबंधित अधिकारी। इससे क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां बरकरार है।
विज्ञापन

गिलौला विकास क्षेत्र के ग्राम घोरमा परसिया से दिकौली मोड़ जाने वाला मार्ग शाहपुर गांव के पास नहर व बारिश के पानी से कट गया था। इससे केशवापुर, पचपेड़वा, पजावा, छोटकी दूब, शाहजादी, कटकुंया, लेंगड़पुरवा, परसौली, घोरमा परसिया, मठा सहित अन्य गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया था।
ग्रामीण इसी रास्ते से होकर बहराइच भिनगा फोरलेन तक पहुंचते है । समस्या को देखते हुए कुछ समय पूर्व ग्राम प्रधान की ओर से मार्ग पर पुलिया का निर्माण शुरू कराया गया, जिसे बाद में अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में ग्रामीणों को पुलिया निर्माण का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर जहां भिठिया गांव के बच्चे शाहपुर प्राथमिक विद्यालय जाते हैं। वहीं इन दस गांवों में रहने वाले करीब पच्चीस हजार लोग पानी से होकर आने जाने को विवश है। वाहन चालकों को दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से इसकी कई बार शिकायत भी की गई। इसके बावजूद अधूरा निर्माण पूरा नहीं कराया जा रहा है।
इससे लोगों में रोष है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि खंड विकास अधिकारी को भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें