मुख्यमंत्री का प्रसंशा पत्र प्राप्त करते व्यवसायी।
श्रावस्ती। युवा समाजसेवी कमला प्रसाद चौधरी के सामाजिक कार्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है। शुक्रवार को सूचना कार्यालय के हितेश ने उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया प्रशंसा पत्र सौंपकर सम्मानित किया। पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा कि निस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य करने वाले नागरिक लोकतंत्र की शक्ति हैं। समाजसेवी जरूरतमंदों की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सेतु बनते हैं। उनका परिश्रम, संवेदनशीलता और समर्पण जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने के साथ समाज को सशक्त बनाता है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से भाजपा सरकार की ओर से प्रदेश में किए जा रहे विकास और जनहित के कार्यों का भी उल्लेख किया।