फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी

Sat, 14 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थी 20 नवंबर तक आवेदन का नवीनीकरण कर दस्तावेज संस्थान में जमा कर सकते हैं। विद्यालय 23 नवंबर तक बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण कर डाटा अग्रसारित करेंगे। डीआईओएस कार्यालय 24 नवंबर को डाटा सत्यापित करेगा। एक से आठ दिसंबर तक समिति डाटा लॉक करेगी। नौ से 13 दिसंबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि की मांग की जाएगी। वहीं, 14 से 18 दिसंबर के बीच पीएफएमएस के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें