इकौना थाने में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीओ आलोक कुमार।
श्रावस्ती। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को इकौना थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर, कार्यालय, हवालात और मालखाना का निरीक्षण किया। लंबित प्रार्थना पत्रों पर विवेचकों को फटकार लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी परमानंद तिवारी को धार्मिक स्थलों की निगरानी और कांवड़ यात्रा में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।