फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 125 नवप्रवेशी बच्चों को दी शिक्षण सामग्री

Mon, 10 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शिक्षक द्वारा दी गई शैक्ष​णिक सामग्री पाकर मुस्कुराते छात्र
विज्ञापन
श्रावस्ती। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर के सहायक अध्यापक विवेक पटेल ने 125 नवप्रवेशी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री दी। यह काम वह लगातार आठ वर्षों से अपने निजी खर्च से कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को बस्ता, कॉपी, चित्रकला डिब्बा और छाता जैसी सामग्री बांटी। शिक्षक की इस पहल से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। विवेक पटेल ने बताया कि गरीब बच्चे सभी शैक्षणिक सामग्री नहीं खरीद पाते हैं। इससे उन्हें आर्थिक कमजोरी का आभास होता है। सामग्री वितरण का उद्देश्य ऐसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। यह पहल बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने में सहायक है। प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश पांडेय ने इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें