डायट में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मौजूद लोग।-
कटरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रावस्ती में शुक्रवार को द्वितीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देश का एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कार्यक्रम है। इसके माध्यम से 10 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों को विज्ञान व अनुसंधान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थी वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए स्थानीय समस्याओं की पहचान करते हैं, आंकड़ों का संग्रह व विश्लेषण करते हैं और नवाचार आधारित समाधान भी प्रस्तुत करते हैं। इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, तौकीर अहमद, सुषमा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।