जीत के बाद ट्रॉफी दिखाते एसएसबी जवान।
श्रावस्ती। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी में आयोजित अंतर वाहिनी खो-खो प्रतियोगिता में 62वीं वाहिनी भिनगा के जवानों ने पुरुष वर्ग में सभी चार मैच जीतकर वाहिनी का मान बढ़ाया है। कमांडेंट ने टीम में शामिल जवानों को शुभकामनाएं दी। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि 62वीं वाहिनी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन एवं सामूहिक प्रयास के परिणामस्वरूप 62वीं वाहिनी की पुरुष खो-खो टीम ने सभी चार मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि खेलकूद से कार्मिकों में शारीरिक दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी समन्वय एवं टीम भावना का विकास होता है।