फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कैडेट्स ने किया बौद्ध तपोस्थली और विभूतिनाथ मंदिर का भ्रमण

Sun, 02 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली में भ्रमण के दौरान बैठे एनसीसी कैडेट्स।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। सिरसिया क्षेत्र के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके पांचवें दिन शनिवार को उत्तराखंड के एनसीसी कैडेट्स ने बुद्ध की तपोस्थली व अन्य कैडेट्स ने पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर का भ्रमण किया।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान व सूबेदार नंद सिंह की अगुवाई में उत्तराखंड निदेशालय के कैडेट्स ने तपोस्थली का भ्रमण किया। लेफ्टिनेंट ने कहा कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को संबंधित क्षेत्र की जानकारी व उसके इतिहास के बारे में बताना है। इसलिए कैडेट्स को विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।

इस दौरान कैडेट्स ने महामांकोल छाय धम्मा डिवोटेड लैंड वर्ल्ड पीसफुल सेंटर पर ध्यान लगाया। इसमें थाईलैंड की डॉ. वांगकोड सिंधीपाल ने ऑनलाइन माध्यम से ध्यान की विधि बताई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अच्छे चरित्र का निर्माण कर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


कैडेट्स ने जेतवन परिसर, सभा मंडप, गंध कुटी, बोधि वृक्ष, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, आनंद कुटी व सूर्यकुंड आदि का भ्रमण किया। अन्य कैडेट्स ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल के निर्देशन में भगवान विभूतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

महंथ शिवनाथ गिरी ने बताया कि महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर शिवलिंग की स्थापना कर महादेव को प्रसन्न किया था। इस मौके पर एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, सूबेदार मेजर विनय घोष, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, सुबिक गुरुंग, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह, बीएचएम रजनीश, सीएचएम राम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें