एनसीसी कैडटों को प्रशिक्षण देते हवलदार।
- फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के दो विद्यालयों के छात्रों का एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया है। जिनका बुधवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसकी शुरुआत परेड से हुई।
जमुनहा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कृषि इंटर कॉलेज पटना वीरगंज व लार्ड कृषणा पब्लिक इंटर कॉलेज वीरगंज का इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के एनसीसी कैडेटों के लिए चयनित किया गया है। इन दोनों विद्यालयों के 50-50 एनसीसी कैडेटों को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत परेड से हुई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री के विशेष योजना के तहत बॉर्डर एरिया में शुरू किया गया है। चयनित कैडेटों को सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
प्रशिक्षक हवलदार सूरज कुमार थापा ने कहा कि देश के युवाओं में चरित्र सहचर्य, नेतृत्व, अनुशासन, धर्मनिरपेक्षता, रोमांच और निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करना है। संघटित प्रशिक्षित व प्रेरित युवाओं का एक मानव संसाधन तैयार करना। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करना व देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना कैडेटों का प्रमुख कार्य है। सशस्त्र सेना में कॅरियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करना और उचित वातावरण प्रदान करना है। इस दौरान हवलदार मन प्रसाद गुरुंग 51 यूपी बटालियन बलरामपुर (कैडेड ट्रेनिंग ऑफिसर), सीटीओ अतुल यादव, ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित सभी चयनित कैडेट मौजूद रहे।