फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दुल्हन विदा कर लाते ही बिगड़ी तबीयत, आठ दिन बाद मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। कस्बे में बुधवार को लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली सूचना पहुंची। इस सूचना ने विवाहिता और एक हंसते-खेलते परिवार को झकझोर कर रख दिया। शादी की खुशियों में डूबे परिवार को जहां बेटे के मौत की सूचना मिली तो वहीं कई अरमान संजोए नवविवाहिता को महज आठ दिन में सुहाग उजड़ने की सूचना मिली।
विज्ञापन

गिलौला कस्बा निवासी उत्तम जायसवाल (22) का विवाह दो फरवरी को बहराइच जिले के पयागपुर निवासी शिखा के साथ हुआ था। दोनों परिवार में खुशियों का माहौल था और तीन फरवरी को खुशी-खुशी शिखा विदा को होकर अपने ससुराल गिलौला पहुंची। उसी दिन शाम को उत्तम की तबीयत खराब हो गई। उसे सीने में तेज दर्द उठा और उसकी सांसें उखड़ने लगीं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उत्तम की मौत हो गई। बुधवार देर रात जब लखनऊ से उत्तम का शव घर पहुंचा तो चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं, दुल्हन शिखा बदहवास थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें