फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: युवक का शव मिला, ऊपर पड़ी थी बाइक

Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। चिंता चौराहे के निकट रविवार को बाग के किनारे एक युवक का शव उसी की बाइक के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। मौत का कारण मार्ग दुर्घटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत चनैनी निवासी निजाम अली (32) मुंबई के खल्ला मजगांव ब्रिज में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार को वह मुंबई से घर लौटे थे। उनकी ससुराल मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कुंडा के मजरा दमोदरा निवासी सुलेमान के यहां है। शनिवार को वह पत्नी व बच्चों को लेने दमोदरा गए थे। शनिवार शाम वह बाइक से घूमने के लिए निकले थे।
शाम देर शाम ससुर सुलेमान ने निजाम अली को फोन किया तो उन्होंने रात तक लौटने की बात कही। मल्हीपुर बाबागंज मार्ग स्थित चिंता चौराहा के पास अकूब अली के बाग के बगल मार्ग किनारे रविवार को निजाम अली का शव पड़ा मिला। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। बाइक निजाम अली के ऊपर पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से निजाम अली की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

निजाम अली की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मार्ग दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें