फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। चांदगढ़ी चौराहा स्थित एक चाय की दुकान के पास गुरुवार सुबह एक युवक की लाश पड़ी मिली। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के चांदगढ़ी चौराहे के पास दायाराम चाय की दुकान करता है। जिसके आगे गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सुबह जब दायाराम सो कर उठा तो शव को देखकर उसने इसकी सूचना सिरसिया पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिरसिया के प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर ने शव की क्षेत्र के लोगों से पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा दिया है।
इस बारे में सिरसिया थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का पहचान नहीं हो पा रही है। इसके मृत्यु के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। युवक की उम्र करीब 42 वर्ष है। शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस भिनगा में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें