फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 30 May 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के शिवबालक पुरवा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बृहस्पतिवार सुबह सेंट जोसेफ स्कूल पटना खरगौरा के निकट आम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के शिवबालक पुरवा निवासी वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक व सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रवीन कुमार उर्फ पुत्तन लाल के पुत्र चंद्र प्रकाश (20) बुधवार रात करीब आठ बजे घर से सिसवा गांव में निमंत्रण में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि चंद्र प्रकाश का शव पटना खरगौरा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के बगल लगे आम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटक रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी।
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भिनगा पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दो माह पूर्व हुआ था विवाह
शिवबालक पुरवा निवासी प्रवीन कुमार उर्फ पुत्तन लाल ने दो विवाह किया था। उनकी पहली पत्नी से एक पुत्र कपिल देव है। वहीं दूसरी पत्नी से चंद्र प्रकाश दो भाई व दो बहन थे। चंद्र प्रकाश का विवाह सात मार्च को भिनगा क्षेत्र के ही छीटू पुरवा निवासी राम वीरेश की पुत्री नीशू से हुआ था। चंद्रप्रकाश का अभी गउना भी नहीं आया था। उनकी मौत के बाद से जहां नीशू की मांग का सिंदूर उजड़ गया है, वहीं परिवार के लोगों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें