फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दोपहर में भी तनी रही कोहरे की चादर

Tue, 23 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा-बहराइच मार्ग पर सोमवार सुबह छाए कोहरे के बीच पढ़ने जाते छात्र। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में एक बार फिर कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। रविवार को जहां एक ओर गलन तो थी, लेकिन मौसम साफ था। वहीं दूसरी ओर सोमवार सुबह चार बजे के बाद से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया।
विज्ञापन


पछुआ हवा से जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से छाया कोहरा दोपहर तक भी नहीं छंटा। ऐसे में सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी सुस्त रही। वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कड़ाके की ठंड के चलते जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

हालांकि सोमवार को हवा की रफ्तार थोड़ी मंद जरूर हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। दिन भर बादल छाये रहे। गलन भरी ठंड से व्याकुल लोग पूरे दिन अलाव सेंकते नजर आए। भीषण ठंड में छात्रों को विद्यालय जाने में सबसे अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें