फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अंकपत्र पर नौकरी करने वाले प्रधानाध्यापक की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहादुर पुरवा में फर्जी अंकपत्र से नौकरी हथियाने वाले प्रधान अध्यापक का जमानत प्रार्थना पत्र सोमवार को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर अंतर्गत इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र के शिवमंगल बिहार कॉलोनी के मकान नंबर 17 निवासी अनुराग यादव पुत्र रामकुबेर यादव का अंकपत्र सत्यापन में फर्जी मिला था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसकी ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसका जिला शासकीय अधिवक्ता केपी सिंह ने विरोध किया। इसके बाद जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें