फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली लापता किशोर की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। घर से लापता हुए किशोर की लाश सोमवार को गांव के पास ही एक नाले में मिली। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी तरहर चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरी तरहर के मजरा गनेशपुर का निवासी शुभम निषाद (14) पुत्र विनय निषाद रविवार सुबह 10 बजे घर से किसी काम के लिए निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों के सहयोग से आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी शुभम का कोई पता नही चला।
सोमवार को शुभम की मां राजकुमारी देवी ने इकौना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र की गुमशदगी भी दर्ज कराई। सोमवार शाम को शुभम की तलाश करते हुए ग्रामीण जब गांव के निकट स्थित नाले के पास पहुंचे तो उन्हें नाले में शुभम की तलाश उतारती दिखी। इसकी सूचना तत्काल इकौना पुलिस को दी गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें