फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाईलैंड के अनुयायियों ने किया पूजन

Thu, 11 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जेतवन परिसर की परिक्रमा करते अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 60 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु आनंद सागर के नेतृत्व में जेतवन परिसर की परिक्रमा की और गंध कुटी पर पारंपरिक रीति-रिवाज से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु आनंद सागर ने बताया कि महात्मा बुद्ध ने करुणा को बहुत महत्वपूर्ण बताया था। करुणा का मतलब है दूसरों के दुख को समझना और उनकी मदद करना। जब हम किसी के दर्द या परेशानियों को महसूस करते हैं और उनकी मदद करने की इच्छा रखते हैं, तो वह करुणा कहलाती है।

बुद्ध का कहना था कि हमें अपने आसपास के लोगों के दुखों में शामिल होकर उनकी मदद करनी चाहिए। इससे हम खुद भी शांति और खुशी महसूस कर सकते हैं। अहिंसा महात्मा बुद्ध के उपदेशों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसका मतलब है कि किसी भी जीव के प्रति हिंसा से बचना और सभी के साथ दया, प्रेम और शांति से व्यवहार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें