बोधि वृक्ष की पूजा करते थाईलैंड के अनुयायी। - संवाद
कटरा। बुद्ध की तपो॓स्थली श्रावस्ती में शुक्रवार को थाईलैंड के अनुयायियों ने भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष पूजा की। अनुयायियों ने बोधि वृक्ष की पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की। भिक्षु देवानंद ने कहा कि गौतम बुद्ध ने सभी को एक-दूसरे से प्रेम करने की शिक्षा दी है। संसार में शांति तभी स्थापित हो सकती है, जब लोग एक-दूसरे से प्रेम करना सीख जाएंगे। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।