फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीबीसी मशीन खराब होने से जांच प्रभावित

Thu, 14 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के आईपीएचएल लैब में दो सीबीसी मशीनें लगी हैं। एक मशीन बुधवार को अचानक खराब हो गई। इससे मरीजों को जांच कराने में काफी दिक्कत हुई। सैकड़ों मरीजों की जांच नहीं हो सकी। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका सैंपल लिया और रिपोर्ट के लिए बृहस्पतिवार को आने की सलाह दी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि इंजीनियर को सूचना दे दी गई है, मशीन ठीक होने पर सुचारु रूप से जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें