श्रावस्ती। एसपी घनश्याम चौरसिया ने मंगलवार शाम सोनवा थाना व लक्ष्मण नगर चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सोनवा थाने में विवेचक व महिला बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट बुक की जांच की। साथ ही सभी को भ्रमणशील रहते हुए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की निगरानी रखने आदि के लिए निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने दल-बल के साथ सोनवा न लक्ष्मननगर में रूट मार्च भी किया।