भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करती पुलिस। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को सिरसिया पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ गश्त की। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय एसएसबी के डॉग स्क्वाॅड टीम के साथ सीमावर्ती सुइया गांव पहुंचकर नो मेंस लैंड तक पैदल गश्त की। इसके साथ गुजरते वाहनों के प्रपत्रों की पूछताछ व जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि नियमित गश्त व वाहनों की जांच की जा रही है। ताकि कोई अराजक तत्व सीमा पार न कर सके।