फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में आतंकवादी सरकार को उखाड़ फेंका : विधायक

Sat, 09 May 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। इकौना से भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि 15 साल बाद बंगाल की जनता ने आतंकवादी सरकार को गिराकर रामराज की स्थापना की है।
विज्ञापन


उन्होंने बंगाल की जनता के इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। पांडेय के अनुसार, जनता का आक्रोश 94 फीसदी मतदान के रूप में दिखा, जिससे बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनी।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 300 सीटों का जनादेश देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। विधायक ने यह भी जोड़ा कि तीन राज्यों में मिली जीत से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बंगाल में जनता का बदलाव का फैसला राज्य के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें