श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लक्ष्मणपुर सेमरहनिया, साधन सहकारी समिति लिमिटेड शिकारी चौड़ा व महादेवा नासिरगंज का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समर्थन मूल्य के अनुसार ही खरीदारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त उतराई, छनाई व सफाई में आने वाला व्यय अधिकतम 20 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को वहन करना होगा। साथ ही किसानों से क्रय केंद्र पर ही गेहूं बेचने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय सहित अन्य मौजूद रहे।