बौद्ध परिपथ के बगल खड्ड में पलटा टेंपो।-
- फोटो : File photo
इकौना। बौद्ध परिपथ पर सीताद्वार मंदिर के निकट रविवार रात एक टेंपो सांड़ से टकरा गया। यह टेंपो बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रहा था। सड़क पर अचानक सांड़ आ जाने से चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में चालक जुनैद सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक जुनैद बहराइच जिले के रानीपुर क्षेत्र के ग्राम ताजपुर का निवासी है। टेंपो में राजित राम (43), छोटी (22), निकेश (35), रत्तीराम (55) और पारो (25) सवार थे। ये सभी बहराइच के मोहल्ला मंसूरगंज के निवासी हैं। आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इकौना सीएचसी पहुंचाया।