फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नशे के साए में शिक्षा के मंदिर

विज्ञापन
इकौना में विद्यालय के निकट संचालित शराब भट्ठी। - फोटो : इकौना में विद्यालय के निकट संचालित शराब भट्ठी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्यालय से 500 मीटर का दायरा शिक्षा विभाग की ओर से नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिदिन नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके तराई में 500 मीटर छोड़िए 100 से 200 मीटर के दायरे में ही पान-मसाला, तंबाकू, भांग आदि की दुकानें संचालित हो रही हैं। यही नहीं कई स्थानों पर शराब की दुकानें भी स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हैं। इससे बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षा विभाग की ओर से जिले में शिक्षा संस्थानों से 500 मीटर के दायरे में नशीले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, कई विद्यालय ऐसे हैं, जिनके आसपास ही शराब के ठेके तक संचालित हैं। नए नियम के बाद इन कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
भिनगा में तीन विद्यालयों के पास हैं ठेके
भिनगा में बीएस एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के निकट लबेदपुर मार्ग पर शराब का ठेका संचालित हो रहा है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका खुला है। प्राथमिक विद्यालय खैरी से कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका है। इसी तरह एमए कॅरिअर एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर व उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम के आसपास धड़ल्ले से नशीले खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाती है। कुछ स्थानों पर तो विद्यालय की बाउंड्रीवॉल से सटाकर गुमटियां खुली हैं, जिनमें कॉपी व कलम के साथ ही पान मसाला व सिगरेट की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय से 200 मीटर पर शराब का ठेका
इकौना प्रतिनिधि के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड के निकट ही कंपोजिट मदिरा की दुकान संचालित है, जबकि मात्र 200 मीटर की दूरी पर मॉर्निंग स्टार जूनियर हाईस्कूल भी स्थित है। ऐसे में विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसी तरह से जगतजीत इंटर कॉलेज हो या चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, सभी के आसपास पान मसाले की दुकानें संचालित होती देखी जा सकती हैं।
विद्यालय की दीवार से सटाकर खुली पान मसाला की दुकान
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय हिताईनगर के बगल ही पान मसाला व सिगरेट की दुकान संचालित है। चिरैया स्थित राजकीय हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिरैया, किसान इंटर कॉलेज लक्ष्मणनगर के आसपास आसानी से नशा बांटती दुकानें दिख जाएंगी।
जल्द करेंगे निरीक्षण
सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विद्यालय के 500 मीटर के दायरे में संचालित नशे का सामान बेचने वाली दुकानों की सूची तैयार करें। साथ ही विभागों से समन्वय स्थापित कर दुकानों को तय दायरे से बाहर कराएं। शीघ्र ही अभियान चलाकर विद्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

- सत्येंद्र कुमार सिंह, डीआईओएस/प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें