श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को श्री रामदुलारे श्रीवास्तव हरीराम इंटर कॉलेज भंगहा में जागरूकता चौपाल लगी। इस दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की डीएमसी सरिता मिश्रा ने कहा कि बेटियां यदि किसी के छूने से खुद को असहज महसूस करें तो अपने परिजनों को अवश्य बताएं। ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाएं जो गलत तरीके से उन्हें स्पर्श करें। जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम व संजय कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना आदि की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव व उप प्रधानाचार्य सुरेश बाबू सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।