फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 26 में से 11 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 04 May 2025 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना तहसील में पीड़ितों  की फरियाद सुनते डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए कुल 26 में से 11 मामलों को निस्तारण मौके पर ही किया गया। इकौना तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया ने लोगों की समस्याएं सुनकर पांच का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन

इकौना में आशिया बेगम ने डीएम को बताया कि चार वर्ष पूर्व उसके विरुद्ध पराली जलाने का केस दर्ज हुआ था। उसने जुर्माना जमा कर रसीद भी ले ली थी, इसके बावजूद उसके विरुद्ध नोटिस जारी हो गई। जिसमें उसे जमानत करानी पड़ी। डीएम ने एसडीएम इकौना व तहसीलदार को जांच कर मामला निस्तारित करने का निर्देश दिया। भाभेपारा निवासी तिलकराम ने बताया कि गाटा संख्या-1095 की पैमाइश कराई गई थी। खेत की मेड़बंदी के लिए एसडीएम न्यायिक ने आदेश दिया पर अब तक मेड़बंदी नहीं हो पाई। इस पर डीएम ने राजस्व टीम व पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह अन्य फरियादियों की समस्याओं को भी निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस क्रम में भिनगा तहसील में आए नौ में से पांच व जमुनहा में आए आठ में से एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।

चकमार्ग निकलवाने की मांग
भिनगा क्षेत्र के नई बाजार निवासी रामसूरत ने कहा कि ग्राम पटना खरगौरा में गाटा संख्या- 899 मिन रकबा 0.162 हेक्टेयर भूमि का उसने बैनामा कराया है। उसके खेत तक जाने के लिए मार्ग नहीं है। पीड़ित ने पैमाइश कराकर चकमार्ग निकलवाने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रावली तलाश करवाने की मांग
भिनगा क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी निवासी राधेश्याम ने बताया कि भूमि बंटवारे का मामला एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। इसमें लेखपाल ने कुर्रा भी दाखिल कर दिया है, लेकिन अब कार्यालय में पत्रावली ही नहीं मिल रही है। उसने पत्रावली की तलाश करवाने की मांग की है।
मकान बनाने में दबंग डाल रहे बाधा
भिनगा के ग्राम खैरी कला के मजरा पलटन पुरवा निवासी नूर मोहम्मद ने समाधान दिवस में कहा कि वह गाटा संख्या-341 में मकान बनवा रहा है। जबकि गांव के कुछ लोग उसे मकान बनाने से मना कर रहे हैं। जबकि इस भूमि से उनका कोई संबंध नहीं है। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बैनामा रोकने की मांग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम तिवारी गांव निवासी शमशुल निशा ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर भूमि बैनामा कराने से रुकवाने की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि नेपाल राष्ट्र के ग्राम नारायणपुर निवासी एक व्यक्ति उसकी भूमि का बैनामा कराने की फिराक में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें