गिलौला (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरनिया निवासी आकाश कुमार भार्गव (14) पुत्र उमेश कुमार भार्गव रविवार को अपने ममेरे भाइयों व गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या गया था। जहां वह सोमवार को सरयू नदी में नहा रहा था। अचानक पैर फिसलने के कारण सरयू नदी में डूब गया। जिसकी लाश देर शाम पुलिस ने गोताखोर के सहयोग से खोज निकाली। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उमेश कुमार के एक पुत्र आकाश व एक छोटी पुत्री खुशबू ही थी। मंगलवार को इकलौते पुत्र की लाश घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)