श्रावस्ती। केंद्रीय विद्यालय भिनगा में मंगलवार को वन महोत्सव के तहत बाल पौध भंडारा का आयोजन गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। वन विभाग इस समय पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए वन महोत्सव मना रहा है। इस महोत्सव के तहत मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय भिनगा में बाल पौध भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को एक-एक पौध रोपण के लिए दिया गया जबकि इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने विद्यालय प्रांगण में बरगद का पौधरोपण किया। इस मौके पर रेंजर भिनगा नंद किशोर यादव, डिप्टी रेंजर रुद्र प्रताप सहित अन्य स्कूल के शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे। (संवाद)