श्रावस्ती में ओपीडी के बाहर बेहोश हुई किशोरी को उठाकर ले जाते परिजन। - संवाद
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया निवासी माही सिंह (17) मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में इलाज के लिए आई थी। ओपीडी के बाहर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। पिता राजू सिंह ने उसे आनन-फानन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसके बेहोश होने की असली वजह का पता चल सकेगा।