फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, थाने जाने से रोका, माता-पिता को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के एक गांव में बाबा को खाना देने जा रही किशोरी के साथ गांव के ही युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवारीजन शिकायत के लिए जब थाने जा रहे थे दबंगों ने उन्हें रास्ते में रोककर पीटा।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासिनी 12 वर्षीय किशोरी गांव के बाहर स्थित अहाते में रह रहे अपने बाबा को खाना देने गुरुवार रात गई थी। वहां से लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे असलम व फरमान ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि दोनों ने किशोरी का मुंह बंद करके उसे उठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुराचार किया। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर परिवारीजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में परिवारीजन बदहवासी की हालत में किशोरी को घर लाए।
सुबह जब परिजन किशोरी को लेकर परिवारीजन मल्हीपुर थाने जा रहे थे तो आरोपियों ने किशोरी को टेंपो पर बैठने नहीं दिया। विरोध करने पर किशोरी के माता पिता की पिटाई भी की। शनिवार को किसी तरह थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेज दिया है। वही इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें