जमुनहा गांव में जांच करती पुलिस।- संवाद
जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा निवासी सायबा (15) का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमुनहा निवासी हलीम ने बताया कि उनकी बेटी सायबा तीन साल से बीमार रहती थी।
उसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि गांव में संदिग्ध हालात में मौत होने की चर्चा है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस गांव पहुंची, शव फंदे से नीचे उतार दिया गया था। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई। हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।