फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइकों की टक्कर में किशोरी की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे में करिश्मा के मौत की सूचना के बाद उनके घर के बाहर जमा भीड़
विज्ञापन

विज्ञापन

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में मंगलवार शाम इकौना-भिनगा मार्ग पर दो बाइकों में टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि परीक्षार्थी सहित दो लोग घायल हो गए। भोजपुर गांव निवासी करिश्मा (13) मंगलवार शाम अपने जीजा जितेंद्र शुक्ला (22) के साथ बाइक से खरीदारी करने जा रही थी। इस दौरान भोजपुर के पास ही आरक्षी की परीक्षा देकर लौट रहे सिद्धार्थनगर के पूरी दिहवा गांव निवासी गोविंद (22) की बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र और गोविंद को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सेमरी तरहर चौकी प्रभारी गुलाब चंद्र चौधरी ने करिश्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें