फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाने के सामने से किशोरी का अपहरण, 18 घंटे बाद मिली

Mon, 15 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। गिरंट क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम लगभग सात बजे थाने के सामने से लापता हो गई। अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजन थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। हालांकि रविवार दोपहर लगभग 18 घंटे बाद किशोरी बाजार में मिल गई। पुलिस किशोरी से पूछताछ में जुटी है, जबकि परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि किशोरी छोटी बहन के साथ बाजार गई थी। वहां से छोटी बहन तो वापस आ गई, लेकिन किशोरी घर नहीं लौटी। देर शाम तक उसके न आने पर परिजन परेशान हो गए। किशोरी के माता-पिता ने हरदत्त नगर गिरंट पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

रविवार दोपहर लगभग 18 घंटे बाद किशोरी रहस्यमय ढंग से बाजार में मिल गई। खबर लिखे जाने तक किशोरी कहां थी, उसका किसने अपहरण किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट

अभियान फुस्स, थाने का ही सीसीटीवी कैमरा बंद मिला
किशोरी के लापता होने पर हरदत्त नगर गिरंट पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की भी पोल खुल गई। चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का दावा करने वाली पुलिस के थाने का ही कैमरा बंद रहा। इसके चलते किशोरी को तलाशने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें