फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार रात घर पर अकेली थी। इसी बीच घर में घुसे एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस दौरान किशोरी की मां के आ जाने व किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सोनवा थाना क्षेत्र में एक जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इसमें शामिल होने गांव निवासी मां बेटी भी गई थी। जहां से किशोरी वापस घर लौट आई, जबकि मां वहीं रुक गई। किशोरी को अकेला लौटता देख पीछे से गांव निवासी एक युवक भी घर में घुस आया।
उसने किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी की मां भी आ गई। इस दौरान शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। किशोरी की मां की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें