पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाते एएसपी।
- फोटो : पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता वृद्धि के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया। उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार का निरीक्षण किया और शस्त्रों की साफ-सफाई व बेहतर रखरखाव के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।