मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
- फोटो : मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। सभी को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से होने वाले नुकसान व बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को सचेत करते हुए ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने व किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।