फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, रायबरेली व इलाहाबाद की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा के खेल मैदान में शनिवार से दो दिवसीय अंतरजनपदीय डे नाइट वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच इलाहाबाद व दर्जीकुंआ गोंडा की टीम के मध्य खेला गया। इसमें इलाहाबाद की टीम विजेता बनी।
वहीं दूसरा मैच रायबरेली व निदुंरा की टीम के मध्य खेला गया। इसमें रायबरेली की टीम विजेता रही। वहीं तीसरा मैच नवाबगंज व लखनऊ की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम ने बाजी मारा।
विज्ञापन

वहीं सेमीफाइनल मैच लखनऊ, रायबरेली व इलाहाबाद की टीम के मध्य खेला जाएगा। इस दौरान जिला बालीबाल संघ अध्यक्ष रमन सिंह, सचिव संजीव कुमार पाठक, व्यवस्थापक व विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएन पाठक, प्रदीप बौद्ध, मनोज सिंह, विश्वनाथ ओझा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें