पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते एएसपी।
- फोटो : पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने मंगलवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामूहिक दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता वृद्धि के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। एएसपी ने रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में जारी प्रशिक्षण का जायजा लिया और प्रशिक्षुओं से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बैरकों में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया और उच्च गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।