फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेनानी स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया ब्लाक परिसर में ​​​स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्तित करते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति दिवस) की वर्षगांठ पर रविवार को जिलेभर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने ब्लॉक मुख्यालयों पर गोष्ठियां कर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। सेनानियों के परिवार के सदस्यों ने ब्लॉकों में स्थापित सेनानी स्तंभों पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया। बलिदानियों के वंशजों ने राष्ट्रगान से कार्यक्रम शुरू किया और सेनानी स्तंभ पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए आजादी बनाए रखने के लिए एकजुटता पर जोर दिया। वंशजों ने सरकार से शहीदों की विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रेरणा देने के लिए स्कूलों में उनके जीवन संघर्ष बताए जाएं। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन से हुआ। इस मौके पर जगतराम, मुरली पांडेय, बेचू दयाल, विश्वनाथ विश्वकर्मा, फूलमती, प्रेमादेवी, धर्मावती, असगर अली, अशोक कुमार, शिवनारायण, शिवा नारायण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें