फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अब शैक्षिक वीडियो बनाकर बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

Fri, 21 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत अनुभवी शिक्षकों को शैक्षिक वीडियो बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए यह योजना है। विभिन्न विषयों में बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों से वीडियो बनवाए जाएंगे। शिक्षकों के पंजीकरण के लिए 31 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। शैक्षिक संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षकों को गूगल फॉर्म पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। यह पहल इसलिए शुरू की गई है क्योंकि बच्चों में देखकर सीखने की क्षमता अधिक होती है। इससे विद्यार्थी कभी भी और कहीं भी वीडियो देखकर पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें