सेमरी चकपिहानी में लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करती पुलिस।-
श्रावस्ती। साइबर थाने की टीम ने शुक्रवार को इंडियन बैंक शाखा के बाहर जागरूकता चौपाल लगाई। इसमें ग्रामीणों को साइबर ठगी के तरीकों व बचाव की जानकारी दी गई। राज प्रकाश सिंह ने बताया कि ठग सोशल मीडिया से ऑनलाइन निवेश में अधिक लाभ का झांसा देते हैं। वे पहले लाभ दिखाकर विश्वास जीतते हैं, फिर बड़ी रकम निवेश कराने या निकालने के नाम पर अतिरिक्त रुपये मांगते हैं। ग्रामीणों को ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने को कहा गया। उन्हें अनजान कॉल पर बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमीट्रिक डाटा, पैन व आधार कार्ड साझा न करने की सलाह दी। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सुरक्षित वेबसाइट्स से शॉपिंग करने और पासवर्ड मजबूत रखने के लिए भी जागरूक किया। साइबर बुलिंग व स्टॉकिंग पर तुरंत पुलिस को सूचना देने हेतु भी जागरूक किया।