ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में शिक्षकों को जानकारी देेते बीईओ अखिलेश कुमार
श्रावस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में बुधवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार ने शिक्षकों को भाषा और गणित शिक्षण बाल केंद्रित व गतिविधि आधारित बनाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में शिक्षकों ने बच्चों की सोच बढ़ाने के लिए खुले छोर वाले प्रश्न पूछने, समझ के साथ पढ़ने और साप्ताहिक आकलन से उपचारात्मक शिक्षण की तकनीकें सीखीं। साथ ही गणितीय खेलों के उपयोग और संदर्शिका के प्रावधानों की जानकारी दी गई। संदर्भदाता दिवाकर विश्वकर्मा, रामकुमार यादव व संतोष सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान एआरपी नरेंद्र प्रताप सिंह, धीरज श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, आनंद प्रताप सिंह व सिद्धनाथ सिंह मौजूद रहे।