फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भारत टैक्सी और कृषक समृद्धि योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को भारत टैक्सी योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना को लेकर विशेष गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि नवलेश प्रताप सिंह रहे। दद्दन मिश्रा ने कहा कि सहकारिता विभाग ने ''उर्वरक सेतु'' और ''यूपीसीडीसी'' मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को सहकारी ग्राम विकास बैंक से कम ब्याज पर दीर्घकालिक ऋण मिलेगा और इसका ई-पोर्टल भी शुरू हो गया है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक विजय चंद्र मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें