फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांसद से मुलाकात करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने सांसद के आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद राम शिरोमणि वर्मा को सौंपा। शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की विसंगतियों का विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की न्यूनतम योग्यता के पैरा चार को संसद में पारित कराने की मांग की। इसे निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम में शामिल करने को कहा गया। इससे शिक्षकों के भविष्य और अधिकारों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी। सांसद ने मांगों को न्यायसंगत बताते हुए संसद तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें