बीआरसी में मौजूद शिक्षक व अधिकारी।
कटरा। इकौना के बीआरसी सभागार में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुक्रवार को समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण की बातों पर अमल करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि स्पष्ट भाषा और व्यवस्थित सामग्री जटिल विषयों को आसान बनाती है। प्रवेश परीक्षाओं के अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से आते हैं। एनसीईआरटी पुस्तकें सभी छात्रों को समान शिक्षण सामग्री देती हैं। ये निष्पक्ष और त्रुटिरहित होती हैं, जिससे यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए विश्वसनीय स्रोत बनती हैं। एआरपी पंकज शुक्ला ने कहा कि एनसीईआरटी पुस्तकें उच्च स्तरीय संदर्भ पुस्तकों तक पहुंचने का माध्यम हैं। इनमें लक्ष्मीकांत की राजनीति और स्पेक्ट्रम का आधुनिक इतिहास शामिल हैं। इस अवसर पर नंद कुमार मौर्य, अंकित सिंह, दुर्गेश राय, बच्चा सिंह, सौरभ रतन पांडे, अमिश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।