प्रयागराज में शिक्षक को सम्मानित करते माध्यमिक शिक्षा के सचिव।
कटरा। परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजकीय इंटर कॉलेज इकौना के शिक्षक तौकीर अहमद को शुक्रवार को प्रयागराज में सम्मानित किया गया। सिविल लाइन स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभागार में सचिव भगवती सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक तौकीर के सम्मानित किए जाने से शिक्षकों में खुशी की लहर रही और सभी ने शिक्षक तौकीर को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी।