मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं को जानकरी देती महिला सिपाही।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल आयोजित की। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं व किशोरियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए प्रोफाइल फोटो पर प्राइवेसी लगाने, मजबूत पासवर्ड रखने, निजी जानकारी व फोटो साझा न करने और अनजान लोगों से दोस्ती से बचने की सलाह दी गई। किशोरियों को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानून, सम्मानजनक आचरण व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन 1090, 112, 108, 1098, 181 और 1076 के बारे में भी बताया गया।